{"_id":"65a58864fc8d15c21501d111","slug":"rapid-firing-on-property-dealer-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-16632-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Tue, 16 Jan 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
नकुड़ में फायरिंग के दौरान शटर पर बने गोलियों के निशान। संवाद
सहारनपुर/नकुड़। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र गांव साल्हापुर में प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार आठ-दस हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बचे । मामले में पीड़ित पक्ष ने छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जांच में सामने आया कि रुपयाें के लेनदेन को लेकर वारदात हुई है।
कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव खटकाहेड़ी निवासी आशीष प्रधान कॉलोनाइजर हैं। आशीष ने कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव साल्हापुर में नकुड़-सरसावा मार्ग पर कॉलोनी काट रखी है। यहीं पर कार्यालय बना रखा है, जिसमें साल्हापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर अंकुश राठी उनका साझीदार है। अंकुश ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही कार्यालय खोला तभी अलग-अलग बाइकों पर आए आठ से दस हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोलियां शटर के आरपार होकर कार्यालय की दीवारों में जाकर लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों ने 50 से 60 राउंड फायरिंग की है। युवक करीब 20 मिनट तक युवक गोलियां चलाते रहे। सूचना मिलने पर कोतवाली नकुड़ और एसपी देहात सागर जैन भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने खोखे बरामद किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देख रही है।
खेड़ाकुटी में भी हुई थी फायरिंग
नकुड़ क्षेत्र के ही खेड़ाकुटी में रविवार की रात बाइकों पर आए कुछ युवकों ने फायरिंग की थी। कॉलोनाइजर से कार्यालय पर हुई घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि खेड़ाकुटी निवासी एक छात्र ने अपने दोस्त से 500 रुपये उधार लिए थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। प्रॉपर्टी डीलर अंकुश ने छात्र की मदद की थी और दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी हुई थी। माना जा रहा है कि इसी के चलते अंकुश पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपियों का गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-सागर जैन, एसपी देहात