फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ranji Trophy match and national level cricket league will be held in Saharanpur

सहारनपुर में होगा रणजी ट्रॉफी मैच और राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट लीग

Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy match and national level cricket league will be held in Saharanpur
सहारनपुर में होगा रणजी ट्रॉफी मैच और राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट लीग
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने कहा कि कोरोना ने खेलों को खासा प्रभावित किया है। मगर यदि सब कुछ सही रहा तो जल्द ही सहारनपुर के ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल एकेडमी मैदान पर रणजी ट्रॉफी मैच और राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट लीग कराई जाएगी। वह कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
गुरुद्वारा रोड स्थित होटल सभागार में हुई बैठक में नगर विधायक एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग के पुत्र और अधिवक्ता पुण्य गर्ग को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ क्रिकेटर तथा कोच राकेश शर्मा को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अकरम सैफी ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को तराशने के लिए वहां की क्रिकेट एकेडमी को और ज्यादा सपोर्ट किया जाएगा। सचिव लतीफुर्ररहमान ने बताया कि कार्यकारिणी में नए लोगों को शामिल करने के बाद व्यवस्था और बेहतर होगी। अध्यक्ष अमर गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इच्छुक खिलाड़ी ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल मैदान पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बैठक में पुन्य गर्ग, पाली कालड़ा, राजकुमार राजू, परविंदर सिंह, राकेश शर्मा, साजिद उमर, सैयद मशकूर, सत्यम शर्मा, रणधीर कपूर, विक्की चौधरी, आमिर कुरैशी, राजीव गोयल टप्पू, सचिन सैनी, विनय कुमार, अर्जुन कुमार, अर्जुन चौहान, तनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed