Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Even after four years the sewer remains non-functional a 70 crore pipeline lies buried underground

Saharanpur News: चार साल बाद भी नहीं बहा सीवर, जमीन में दफन है 70 करोड़ की लाइन

Tue, 10 Nov 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Even after four years the sewer remains non-functional a 70 crore pipeline lies buried underground
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में बिछाई गई 49 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन से चार साल बाद भी सीवर नहीं बह सका है। ऐसे में 70 करोड़ रुपये की लाइन जमीन में दफन है। सीवर लाइन चलाने के लिए एसटीपी के चालू होने का इंतजार है।
विज्ञापन


शहर की जल निकासी के लिए महानगर में पहले से 238 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछी हुई है, जो प्रमुख मार्गों, बाजारों कॉलोनियों और मोहल्लों से होकर गुजरती है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत भी शहर में 49 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई गई है, जो नेहरू मार्केट सहित कई जगहों पर 20 से 25 फीट तक गहरी है। यानी बड़ी सीवर लाइन है। इसका बजट पहले 87 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में कम करके करीब 70 करोड़ रुपये किया गया। सीवर लाइन को बिछे चार साल बीत चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन तभी चालू की जाएगी, जब मल्हीपुर रोड पर ढमोला नदी के किनारे बन रहा 135 एमएलडी का एसटीपी चालू होगा। बता दें कि एसटीपी का कार्य पहले ही देरी से शुरू हुआ। उसके बाद अनेक अड़चनों के कारण काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

------
अभी तक निगम को हस्तांतरित नहीं हुई लाइन

सीवर लाइन चालू होने के बाद 12 महीने तक निशुल्क मरम्मत करके देने का समय टेंडर की शर्तों में है। यानी चालू होने के बाद यदि लाइन में किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो इसे बिछाने वाली कंपनी निशुल्क में ठीक करके देगी। क्योंकि एसटीपी चालू होने से पहले इसे चालू नहीं किया जा सकता। ऐसे में बिछाए जाने के करीब पांच साल बाद भी नगर निगम ने इसे अपने हाथ में नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

आईपीएस भी अभी बंद

सीवर लाइनों में बहने वाले दूषित पानी को प्रेशर के साथ खींचकर एसटीपी तक पहुंचाने के लिए एसएएम इंटर कॉलेज पुल के पास ढमोला नदी पर आईपीएस(इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन) बनाया गया है। इसे भी तैयार हुए करीब तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका इस्तेमाल नहीं हो सका है।


स्मार्ट सिटी योजना में बिछाई गई सीवर लाइन के चालू होने के बाद 12 महीने तक मेंटेनेंस करके देने की जिम्मेदारी इसे बिछाने वाली कंपनी की है। इसीलिए नगर निगम ने अभी तक इसे अपने हाथ में नहीं लिया है। जब तक एसटीपी बनकर तैयार और चालू नहीं होगा, तब तक यह बंद ही रहेगी।

दिनेश सिंघल, जीएम, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed