{"_id":"69d0139e978ba9111b0bd19d","slug":"rakesh-tikait-says-heading-to-dehradun-to-secure-justice-for-divyanshu-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172707-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राकेश टिकैत बोले, दिव्यांशु को न्याय दिलाने जा रहे देहरादून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राकेश टिकैत बोले, दिव्यांशु को न्याय दिलाने जा रहे देहरादून
Sat, 04 Apr 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। मुजफ्फरनगर निवासी उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराना की निर्मम हत्या के बाद देहरादून में हुई पंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे दिव्यांशु को न्याय दिलाने के लिए जा रहे हैं। छुटमलपुर के बड़कला फ्लाईओवर पर जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी और युवा जिला अध्यक्ष नदीम अंसारी के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत का स्वागत किया। इसके बाद काफिले के रूप में कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत के साथ देहरादून के लिए कूच किया। रवाना होने से पहले राकेश टिकैत ने कहा कि वह दिव्यांशु को न्याय दिलाने के लिए देहरादून जा रहे हैं। राकेश टिकैत आसारोड़ी चेक पोस्ट के पास आहूत महापंचायत में शामिल हुए।
इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, मंडल महासचिव राजबीर कांबोज, अन्वेश कांबोज, सुमित कांबोज, मिंटू चौधरी, चौधरी रामवीर सिंह, चौधरी केहर सिंह, सोविंद्र कांबोज, मास्टर सतपाल आदि उनके साथ रवाना हुए।
बता दें कि मुजफ्फरनगर निवासी दिव्यांशु की 23 मार्च की रात छात्रों के दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में हत्या हो गई थी। इसमें 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था जिनमें से चार की गिरफ्तारी हो चुकी है।