फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rajiv Gupta appointed as member of International Cricket Match Committee

Saharanpur News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच समिति के सदस्य बने राजीव गुप्ता

Sat, 01 Nov 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gupta appointed as member of International Cricket Match Committee
राजीव गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच समिति के सदस्य।
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। यूपीसीए ने राजीव को यूपी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच समिति का सदस्य बनाया है।
विज्ञापन


समिति का गठन 30 अक्टूबर को कानपुर में हुई यूपीसीए की 20वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) में किया गया। राजीव गुप्ता लंबे समय से सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों के हित में कार्य कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में सहारनपुर में अनेक स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिताएं और चयन ट्रायलों का सफल आयोजन हुआ। साथ ही क्रिकेट के क्षेत्र में नई सुविधाएं मिली। राजीव गुप्ता ने इसके लिए यूपीसीए विशेष तौर पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम सैफी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि उन पर जो भरोसा जताया गया है और जो जिम्मेदारी दी गई है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed