फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rajasthan Police Busts Fake Currency Racket, Key Supplier Arrested from Saharanpur

Saharanpur: राजस्थान पुलिस का बड़ा खुलासा, जिले से हो रही नकली नोटों की सप्लाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 18 Dec 2025 02:18 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस ने नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सहारनपुर से गौरव पुंडीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4.30 लाख रुपये के नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Police Busts Fake Currency Racket, Key Supplier Arrested from Saharanpur
नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने नकली नोटों के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सहारनपुर निवासी गौरव पुंडीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कई राज्यों में नकली नोटों की सप्लाई कर रहा था और राजस्थान में हाल ही में बरामद नकली नोट भी उसी के नेटवर्क से जुड़े थे।

विज्ञापन


 जयपुर में गिरफ्तारी से खुला राज
14 दिसंबर को जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोविंद नामक युवक को करीब ढाई लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गोविंद ने खुलासा किया कि वह ये नकली नोट सहारनपुर से लाता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे पीसीआर रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढें: UP: चौ. चरण सिंह जयंती पर बागपत में किसान सम्मान समारोह, जयंत चौधरी बोले-आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय 

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में बिछाया गया जाल
रिमांड के दौरान पुलिस ने गोविंद के जरिए नकली नोट सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस के निर्देश पर गोविंद ने गौरव पुंडीर से फोन पर संपर्क किया और उसे सहारनपुर में घंटाघर के पास स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। गौरव को इस बात की भनक नहीं लगी कि कॉल पुलिस की निगरानी में हो रही है।

4.30 लाख के नकली नोट बरामद
राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में छापा मारकर गौरव पुंडीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 4.30 लाख रुपये के नकली नोट और नकली नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed