फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmers Felicitated on Chaudhary Charan Singh’s 123rd Birth Anniversary, Jayant Chaudhary Highlights

UP: चौ. चरण सिंह जयंती पर बागपत में किसान सम्मान समारोह, जयंत चौधरी बोले-आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

Thu, 18 Dec 2025 02:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 18 Dec 2025 02:11 PM IST
सार

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर बागपत के किशनपुर बराल में किसान सम्मान समारोह आयोजित हुआ। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किसानों को आधुनिक और सहफसली खेती अपनाने की सलाह दी।

विज्ञापन
Baghpat: Farmers Felicitated on Chaudhary Charan Singh’s 123rd Birth Anniversary, Jayant Chaudhary Highlights
किसान सम्मान समारोह में चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर बागपत जनपद के रमाला क्षेत्र स्थित किशनपुर बराल में किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह किसानों को सम्मानित करने पहुंचे।

विज्ञापन


आधुनिक खेती पर दें ध्यान: जयंत चौधरी
केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय में किसानों को आधुनिक खेती की ओर बढ़ना होगा। सरकार आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दे रही है, जिसका किसानों को पूरा लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: School Time Change: घने कोहरे और ठंड का असर, मेरठ में स्कूलों का अब ये रहेगा समय

विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat: Farmers Felicitated on Chaudhary Charan Singh’s 123rd Birth Anniversary, Jayant Chaudhary Highlights
किसान सम्मान समारोह में चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

सहफसली खेती से बढ़ेगी आय
जयंत चौधरी ने कहा कि किसान केवल गन्ने की खेती पर निर्भर न रहें, बल्कि सहफसली खेती को भी अपनाएं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। उन्होंने किसानों को छोटे-छोटे समूह बनाकर संगठित रूप से खेती करने की सलाह दी।

किसानी में भी बढ़ रहा AI का दखल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हस्तक्षेप अब किसानी में भी बढ़ रहा है। नई तकनीकों के माध्यम से खेती को और अधिक वैज्ञानिक व उत्पादक बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed