फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway and roadways got more revenue from PET exam

पीईटी परीक्षा से रेलवे और रोडवेज को मिला अधिक राजस्व

Mon, 17 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Railway and roadways got more revenue from PET exam
सहारनपुर। जनपद में दो दिन हुई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (पीईटी) से रोडवेज और रेलवे के राजस्व में लाभ हुआ है। सबसे ज्यादा बागपत के अभ्यर्थियों ने ट्रेनों व बसों में भीड़ रही। 15 से 20 लाख रुपये रोडवेज ने कमाए हैं।
विज्ञापन

जनपद में शनिवार और रविवार को प्रारंभिक योग्यता परीक्षा 19 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। दो दिन हुई परीक्षा में 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जनपद में बागपत, मेरठ और बिजनौर के अभ्यर्थियों की भीड़ इतनी अधिक रही कि रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर पैर रखने की जगह नहीं मिली थी। अभ्यर्थियों की भीड़ से रेलवे व परिवहन निगम को खासा फायदा हुआ। परिवहन निगम परिक्षेत्र की बसों का जहां एक दिन का कलेक्शन 60 लाख रुपये प्रतिदिन होता था। वहीं, परीक्षा के दो दिनों में रोडवेज ने एक करोड़ 35 लाख से अधिक रुपये का कलेक्शन किया है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, अभ्यर्थियों सहित एक लाख से अधिक लोगों ने रोडवेज की बसों में सफर तय किया है। यहीं हाल रेलवे का रहा। सहारनपुर-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस, सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में टिकटों की बिक्री बढ़ी। अन्य दिनों की तुलना में रेलवे का अधिक राजस्व हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed