फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid on cheese factory, took five samples

पनीर फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई, पांच नमूने लिए

Fri, 07 Oct 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Raid on cheese factory, took five samples
रामपुर मनिहारान में पनीर की फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई करती एसडीएम व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्र? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। त्योहारों में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार को रामपुर मनिहारान में पनीर फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने फैक्टरी से पांच नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

त्योहारों में मिलावट का खेल शुरू हो गया है। रामपुर मनिहारान में मिलावट की शिकायत जिला प्रशासन को मिली। जिसके बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर रामपुर मनिहारान उपजिलाधिकारी संगीता राघव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अमजद की पनीर फैक्टरी पर छापा मारकर कार्रवाई की। यहां से संदेह के आधार पर टीम ने पांच नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त खाद्य (ग्रेड-2) पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद पनीर फैक्टरी मालिक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई होगी। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, रणधीर सिंह यादव, संजीत, संदीप, राजीव, रामजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed