{"_id":"62b0b66de4e65c47223f64d2","slug":"quiz-every-saturday-to-improve-the-quality-of-education-saharanpur-news-mrt593614563","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को हर शनिवार को प्रश्नोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को हर शनिवार को प्रश्नोत्तरी
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर में सुधार लाने के लिए अब प्रत्येक शनिवार को प्रश्नोत्तरी होगी। एडी बेसिक योगराज सिंह ने तीनों जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को ऐसा करने के निर्देश दिए हैं।
एडी बेसिक ने कहा है कि सप्ताह में जो भी बच्चों को पढ़ाया जाए। शिक्षक उसके आधार पर प्रश्न तैयार कर प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी कराएं। सही जवाब देने वालों को प्रोत्साहित किया जाए और गलत जवाब देने वालों के स्तर में सुधार के लिए उन पर काम किया जाए। ध्यान रहे कि कोई भी विद्यार्थी हतोत्साहित न हो। एडी बेसिक का मानना है कि प्रश्नोत्तरी कराने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। वह विषयों को और गहनता से पढ़ेंगे, साथ ही इससे विद्यालयों में बेहतर माहौल भी बनेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रार्थना सभाओं के दौरान विद्यार्थियों को उस दिन की प्रमुख खबरों और अपने आसपास की प्रमुख घटनाओं की भी जानकारी दें, जिससे कि विद्यार्थी अपडेट रहें, लेकिन जानकारी ऐसी न हो जो बच्चों के दिमाग पर गलत असर डाले, बल्कि सकारात्मक खबरें और चीजें उन्हें बताई जाएं।
बेसिक शिक्षा विभाग के पास योग्य शिक्षक हैं, जिनका सही इस्तेमाल कर हम शिक्षा के स्तर और विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर में सुधार ला सकते हैं। शासन और विभागीय आदेशों के साथ ही शिक्षकों को अपने स्तर से भी नए प्रयोग कर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ देना चाहिए।
विज्ञापन
योगराज सिंह, एडी बेसिक, सहारनपुर।