फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Quarantined 55 people including five hoarders

पांच जमातियों सहित 55 लोगों को क्वारंटीन किया

Sat, 18 Apr 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Quarantined 55 people including five hoarders
200 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग, संदिग्ध जानकारी देने की अपील
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कोरोना सर्विलांस टीमों ने शनिवार को पांच जमातियों सहित 55 लोगों को क्वारंटीन कराया। इसके अलावा 200 से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इस दौरान मौलाना साद की ससुराल वाले क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सर्वे के बाद कुछ समाजसेवी लोगों से संपर्क किया गया। इन लोगों से कहा गया कि यदि हॉट स्पॉट एरिया या पास के संवेदनशील इलाकों में कोई संदिग्ध या संक्रमित लोगों के बारे में पता चले तो इसके बारे में जरूर सूचित करें। इसके लिए सीधे या गोपनीय तरीके से सूचना दी जा सकती है।

कोरोना सर्विलांस टीमों ने उन स्थलों की भी रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है, यहां एक किलोमीटर के दायरे में ही 10 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहे हों या संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन पर रखना पड़ा हो। इस रिपोर्ट के आधार पर ही ऐसे लोगों पर पहले दो सप्ताह तक निगरानी रखी जाएगी। यदि इस अवधि में इन लोगों की हालत में सुधार नहीं नजर आएगा तो वे स्वत: ही अगले दो सप्ताह तक क्वारंटीन पर रखे जाएंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग रिपोर्ट का विश्लेषण कर नए सिरे से सैंपलिंग की जाएगी। उधर, रामपुर मनिहारान कस्बे में हॉट स्पॉट एरिया के चार मोहल्लों में शनिवार को पीपलतला, सराय, दरवाजा कलां सहित अन्य क्षेत्र में कई लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed