फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pushing and shoving in trains and buses, sisters had to wait for buses

Saharanpur News: ट्रेनों-बसों में धक्का-मुक्की, बसों के लिए बहनों को करना पड़ा इंतजार

Sun, 10 Aug 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pushing and shoving in trains and buses, sisters had to wait for buses
गंगोह में बस में चढ़ने के लिए महिलाओं को करनी पड़ी जद्दोजहद। संवाद  - फोटो : प्रिंशू (फाइल फोटो)
सहारनपुर। रक्षा बंधन पर ट्रेनों और रोडवेज बसों में मारामारी रही। राखी बांधने और बंधवाने पहुंचे कई बहन और भाइयों को ट्रेनों व बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। दिल्ली रोड स्थित बस स्टैंड पर बहनों को बस नहीं मिली। इसके चलते महिलाओं को इंतजार करना पड़ा। कई यात्री ट्रेनों की खिड़कियों पर खड़े होकर सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर्व पर बहनें अपने भाई के घर राखी बंधवाने जाती हैं। शनिवार को बहनों ने धक्का-मुक्की के बीच ट्रेनों व रोडवेज बसों में सफर करना पड़ा। रोडवेज की तरफ से बसों के फेरे बढ़ाए गए, लेकिन भीड़ के आगे बसें कम पड़ गई। महानगर में रेलवे रोड, कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ बस स्टैंड से बसों का संचालन हुआ। दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी स्थित बस स्टैंड पर दोपहर में बहनों को बस नहीं मिली। काफी देर तक यहां महिलाएं बसों का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

उसके बाद बस आई तो चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की हुई और महज दो मिनट में ही बस फुल हो गई। ऐसे में महिलाओं को खासी परेशानी हुई। अनेक मार्गों के लिए बसें कम पड़ गईं। उधर, ट्रेनों में भी यात्रियों की बुरी हालत रही। प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची तो कोच में सीट कब्जाने के लिए यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। दिव्यांग कोच में भी सामान्य यात्रियों का कब्जा रहा। सीट पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। खिड़की पर बैठकर सफर करना पड़ा। झड़प तक की स्थिति बनी रही : गंगोह। सामान्य दिनों में बसों के प्रत्येक फेर में औसतन 20 मिनट का अंतर रहता है। वहीं रक्षा बंधन पर्व पर यात्रियों को सड़क पर एक घंटे से अधिक खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ा। इस बारे में गंगोह डिपो इंचार्ज उपेंद्र यादव ने बताया कि गंगोह-सहारनपुर मार्ग पर प्रतिदिन 12 बसें चलती हैं। रक्षा बंधन पर्व पर हर स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ अधिक रही। वहीं, सहारनपुर में जाम की स्थिति भी रही, जिससे बसों को पहुंचने और वापस आने में अधिक समय लग गया। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्था को दुरुस्त रखने के हर संभव प्रयास किए गए। संबंधित खबरें पेज छह पर भी
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह में बस में चढ़ने के लिए महिलाओं को करनी पड़ी जद्दोजहद। संवाद 

गंगोह में बस में चढ़ने के लिए महिलाओं को करनी पड़ी जद्दोजहद। संवाद - फोटो : प्रिंशू (फाइल फोटो)

गंगोह में बस में चढ़ने के लिए महिलाओं को करनी पड़ी जद्दोजहद। संवाद 

गंगोह में बस में चढ़ने के लिए महिलाओं को करनी पड़ी जद्दोजहद। संवाद - फोटो : प्रिंशू (फाइल फोटो)

गंगोह में बस में चढ़ने के लिए महिलाओं को करनी पड़ी जद्दोजहद। संवाद 

गंगोह में बस में चढ़ने के लिए महिलाओं को करनी पड़ी जद्दोजहद। संवाद - फोटो : प्रिंशू (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed