फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Public representatives have to make complaints in public hearing camp

जन प्रतिनिधियों को जन सुनवाई शिविर में लगानी पड़ रही फरियाद

Tue, 26 Jul 2022 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Public representatives have to make complaints in public hearing camp
जनसुनवाई में लोगों की शिकायतें सुनती नगरायुक्त गजल भारद्वाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शायद नगर निगम में जनप्रतिनिधि खासकर पार्षदों की बात अलग से सुनने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वह भी आम नागरिक की तरह फरियादी बनकर जन सुनवाई शिविर में अपनी मांग और शिकायतें रख रहे हैं। मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय में आयोजित शिविर में भी दो भाजपा पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि अपनी मांग और शिकायत लेकर पहुंचेे।
विज्ञापन

वार्ड 20 से पार्षद कंचन धवन के प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन ने दाबकी जुनारदार के श्मशान घाट में टीन शेड डलवाने की मांग की। वार्ड 12 के पार्षद यशपाल पुंडीर ने शारदा नगर में लगाए गए पंप को लेकर शिकायत की। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने अधिशासी अभियंता जलकल सुशील सिंघल को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। पुराना कलसिया रोड निवासी सखावत अली खान व क्षेत्रीय लोगों ने कलसिया रोड पर जलभराव की शिकायत करते हुए समाधान कराने की मांग की। नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को स्थलीय निरीक्षण कर नालों की सफाई कराने तथा शहर के सभी नालों की सफाई का सर्वे कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश अपर नगरायुक्त राजेश यादव को दिए। वार्ड संख्या 67 की मदीना कॉलोनी निवासी सैयद आसिफ ने 62 फुटा रोड पर बनाए गए कूड़ाघर को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उनका कहना था कि इससे वहां गंदगी फैल रही है। इसी वार्ड और कॉलोनी के खालिद मुस्तफा ने भी सफाई को लेकर शिकायत की। नगरायुक्त ने 62 फुटा रोड पर बनाए गए वैंडिंग जोन के पीछे से जा रहे नाले को कवर करके वाल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए, जिससे वैंडिंग जोन को जल्द शुरू किया जा सके। वार्ड 12 खलासी लाइन के सन्नी साहू ने नगर निगम की भूमि पर कब्जे और रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की। वार्ड 15 की मक्खन कॉलोनी निवासी आरती भट्टाचार्य ने निगम की भूमि पर हुए निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की। राज विहार कॉलोनी में भी सड़क पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करने की मांग करते हुए एक व्यक्ति द्वारा शिकायती पत्र दिया गया। पुरानी मंडी निवासी शाहबुद्दीन तथा वार्ड आठ कलसिया रोड निवासी आसिफ नवाज ने कूड़ा हटवाने की मांग की। अहमद बाग निवासी सलोनी दुआ ने घर के पास एक प्लाट में मलबा डाले जाने की शिकायत की। नगरायुक्त ने संबंधित अफसरों को शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। शिविर में अपर नगरायुक्त राजेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed