फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Public appealed to make curfew a success

जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की

Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Public appealed to make curfew a success
नानौता में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते नगर अध्यक्ष सतीश चावला - फोटो : SAHARANPUR
ननौता (सहारनपुर)। कोरोना वायरस से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील जनता कर्फ्यू का उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पुरजोर समर्थन करते हुए व्यापारियों से आह्वान किया कि 22 मार्च को कोई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान नहीं खोलने के साथ ही घरों में रहने का काम करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर उपाध्यक्ष सलमान मलिक के प्रतिष्ठान पर आयोजित व्यापारियों की बैठक में जिला संयोजक राजीव नामदेव ने कहा कि कोरोना एक महामारी है। जिसका अभी तक इलाज संभव नहीं हो पाया है। सावधानी व बचाव ही इस बीमारी से निजात पाने का एकमात्र माध्यम है। कोरोना का एक चरण भारत में पूरा हो चुका है और दूसरे चरण में आने की तैयारी कर रहा है। यदि इसका अभी सफाया नहीं किया गया तो यह देश को बर्बाद कर देगा। जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और नगर अध्यक्ष सतीश चावला ने कहा कि जनता की भलाई के लिए जनता कर्फ्यू में देश के व्यापारी व आम जनता बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस दिन न कोई बाजारों में खरीदारी करने आए और न ही व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोले। अध्यक्षता हिमांशु गर्ग व संचालन अंकुर जैन ने किया। शिवचरण सिंघल, दर्शन लाल, नगर उपाध्यक्ष सलमान मलिक, विकास जैन, दिनेश चाब्बा, शिवकुमार राणा, हार्दिक तनेजा, राहुल अग्रवाल, सुशील नामदेव, मनन चावला, हिमेश गर्ग रहे। उधर नगर पंचायत नानौता द्वारा नगरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर में मोबाइल वैन से घोषणा के साथ जागरूकता अभियान चलाया। नगर पंचायत ईओ बृजेश कुमार के नेतृत्व में पंचायत कर्मियों ने नगर के संजय चौक पर मोबाइल वैन में पानी का टैंक व साबुन रखकर लोगों के हाथ धुलवाने के जागरूक किया। वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार, सुरेंद्र रूहेला, अनवार खान, पीरजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed