फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ptanpura people perform at the police station

पठानपुरा के लोगों का कोतवाली पर प्रदर्शन

Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ptanpura people perform at the police station
थाने पर हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद के पठानपुरा निवासियों ने मोहल्ले में रहने वाली दो बहनों पर संदिग्ध लोगों को घर में बुलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली पहुंचे मोहल्ला पठानपुरा निवासियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में रहने वाले दो बहनों के पास संदिग्ध लोगों का आना जाना रहता है। इससे मोहल्लावासियों को परेशानी होती है और वहां का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जब लोग इसका विरोध करते करते हैं तो दोनों उन्हें बलात्कार आदि के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती हैं। इतना ही नहीं उनके इस कृत्य का नौजवान तबके पर बुरा असर पड़ा रहा है और इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में रिजवान, इरशाद, जर्रार, शाहवेज, फौजिया, अलीजान, दानिश, अफजल, नफीस, बिलाल, साबिर अंसारी, सदरुद्दीन अंसारी, इमरान, सुल्तान, फहीम, सोनू, आशू, जमील, हीना, अलीम, जुलफिक्कार आदि शामिल रहे।

 शुक्रवार को इन दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि करीब सात वर्ष पूर्व उन्होंने उसके पास 1 लाख 20 हजार रुपये की कमेटी डाली थी लेकिन उनकी रकम आज तक नहीं दी गई।


बार-बार पैसे मांगने से नाराज उस व्यक्ति ने साथियों के साथ घर में घुसकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया था। उधर शाम को कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों में समझोेता हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed