फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protesting against power cuts, the BKU made the Junior Engineer sit in the scorching sun during a sit-in demonstration.

Saharanpur News: बिजली कटौती के विरोध में भाकियू ने जेई को धूप में बैठा दिया धरना

Wed, 20 May 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 20 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Protesting against power cuts, the BKU made the Junior Engineer sit in the scorching sun during a sit-in demonstration.
फतेहपुर बिजलीघर पर धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। श्रोत कार्यकर्ता
छुटमलपुर। बार-बार बिजली कटौती के विरोध में भाकियू टिकैत से जुड़े किसानों ने मंगलवार को फतेहपुर बिजलीघर पर तीन घंटे तक धरना दिया। इस दौरान जेई को एक घंटा तक धूप में बैठाए रखा। बाद में एसडीओ को सौंपे ज्ञापन में समस्याओं के निदान की मांग की। एसडीओ ने एक सप्ताह में स्थिति में सुधार का भरोसा दिला कर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


यूनियन के पश्चिमी प्रदेश प्रवक्ता चौधरी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में किसान सुबह दस बजे नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। चौधरी रघुबीर सिंह का कहना था कि बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से प्रचंड गर्मी में फसलोें को बचाना मुश्किल हो गया है। कृषि फीडरों पर बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है। युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि अधिकारी समस्या के निदान में रूचि नहीं ले रहे हैं। यह स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान किसानों ने अपने बीच पहुंचे फतेहपुर बिजलीघर के जेई को भी एक घंटे तक धूप में अपने साथ धरने पर बैठाए रखा। नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और मास्टर सतपाल ने कहा कि अधिकारी बिजली आपूर्ति में सुधार करें अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी दौरान एसडीओ अमित गुप्ता धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में आपूर्ति पटरी पर आ जाएगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान सुमित कांबोज, जुनैद अंसारी, शेर सिंह, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed