फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   protest of students in tehsil

छात्राओं का तहसील में प्रदर्शन

Wed, 04 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 04 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
protest of students in tehsil
तहसील दिवस में प्रदर्शन करतीं रणखंडी इंटर कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लैपटॉप पाने से वंचित ठा. फूल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज रणखंडी की छात्राओं ने मंगलवार को तहसील दिवस में प्रदर्शन किया। वहीं, राशन वितरण प्रणाली में अनियमितता बरतने के आरोप में बढ़ेड़ी खुर्द के ग्रामीणों ने अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


ठा. फूल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज की दसवीं व बाहरवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रा आरती, भावना, आस्था, सुरभि, शिवानी, सोनिका, सिमरन, सपना, रूबी, वर्षा, आंचल, इशिका, प्रिंस, ज्योति, खुशी व पूजा ने विरोध प्रकट करते हुए अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि सपा सरकार द्वारा दिए जा रहे लैपटॉप वितरण के लिए उन्हें सहारनपुर बुलाया गया था। जहां पर कुछ छात्राओं को लैपटॉप दे दिए गए, लेकिन उन्हें बिना लैपटॉप दिए वहां से चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से लैपटॉप दिए जाने की मांग की है। वहीं, बढ़ेड़ी खुर्द के ग्रामीणों ने तहसील दिवस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि डीलर उनके साथ भेदभाव कर रहा है। राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। पात्र सूची में नाम शामिल होने के बाद भी उनके राशन नहीं दिया जा रहा है। इसलिए मामले की जांच कराकर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed