फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Protest in the party over Imran Masood's statement

इमरान मसूद के बयान पर पार्टी में ही विरोध

Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest in the party over Imran Masood's statement
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव की नजदीकी के साथ ही नेताओं के बयान सुर्खियां बन रहे हैं तो पार्टियों में विवाद की स्थिति भी पैदा हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के बयान को लेकर भी यही हुआ है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा इमरान मसूद के बयान की निंदा की जा रही है और कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर के नेता को इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन

दरअसल, इमरान मसूद ने एक न्यूज चैनल को बयान दिया था कि यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने में सपा सक्षम है, क्योंकि सपा मुख्य विपक्षी पार्टी है, इसलिए सपा को बड़ा दिल दिखाते हुए अन्य राजनीतिक दलों को भी साथ लेकर भाजपा को हराना चाहिए। उनके इस बयान से सियासत गरमा गई। क्योंकि इमरान मसूद का बयान यह संकेत दे रहा है कि उनका झुकाव सपा की तरफ होता जा रहा है। हालांकि इमरान मसूद से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात और पिछले चुनाव के परिणाम को लेकर उन्होंने यह बात कही थी।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस के टिकट पर सहारनपुर शहर सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुकी उमा भूषण का कहना है कि इमरान मसूद का यह बयान बेहद निंदनीय है। आरोप लगाया कि इनका परिवार पार्टी बदलने का आदी रहा है, जिस कारण अब यह सपा को मजबूत बता रहे हैं और अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का भी कहना है कि राष्ट्रीय स्तर के नेता को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूत हुई है। कुछ समय पहले ही विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया। आगे भी प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed