{"_id":"67df10b7e3655a21750019fd","slug":"protest-by-colony-people-against-liquor-shop-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-145312-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शराब ठेके के विरोध में काॅलोनी के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शराब ठेके के विरोध में काॅलोनी के लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
देवबंद। मंगलौर रोड स्थित रहमान काॅलोनी में खुलने जा रहे शराब ठेका के विरोध में लोगों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में ज्ञापन देकर शराब ठेका का संचालन न करने देने की मांग की गई।
सभासद अख्तर अंसारी के नेतृत्व में रहमान काॅलोनी के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि काॅलोनी के सामने सड़क पार पहले से एक शराब का ठेका खुला हुआ है। अब उन्हें पता चला कि काॅलोनी के गेट के समीप मुस्लिम आबादी में एक ओर शराब का ठेका खुलने जा रहा है। इससे महिलाओं व बच्चों को स्कूल व बाजार में आने जाने में दिक्कत आएगी। इसलिए शराब का ठेका खुलने से रोका जाए। ज्ञापन देने वालों में शमशाद, शहजाद, अहसान, मेहरबान, उस्मान, अकरम, नासिर, राशिद, अब्दुल्ला, संजय त्यागी, सलीम, साजिद, नदीम, गोपी व राजू आदि रहे।
वहीं, अखिल भारतीय जन जागृति सेना ने राष्ट्रीय प्रमुख सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें बताया कि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर शक्तिपीठ के कारण देवबंद क्षेत्र मद्य निषेध क्षेत्र घोषित है। गजट के अनुसार नगरपालिका सीमा से 1.3 किमी तक शराब व मादक वस्तु रखना व बेचना प्रतिबंधित है, लेकिन नगरपालिका की सीमा के अंदर मानक के विपरीत शराब की कई दुकानें खुली हुई हैं, जो सरकार के निर्देशों का खुला उल्लंघन है। अब अप्रैल माह में उन दुकानों का पुन: आवंटन होना है। इसलिए नगरपालिका की सीमा से 1.3 किमी के दायरे में कोई शराब की दुकान आवंटित न की जाए। इस दौरान नवाब अली, देवेंंद्र, संदीप कुमार, विजय आदि रहे।