{"_id":"64ef958ff1d064fad60b3ed4","slug":"protest-against-lathi-charge-on-advocates-in-hapur-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-8577-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई लाठी चार्ज के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने अधिवक्ताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस कराने की मांग की।
तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम संगीता राघव को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठीचार्ज किया गया। इसमें अधिवक्ताओं को गंभीर चोटें आईं। इसको लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है।
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उनके निलंबन की कार्रवाई की जाए, साथ ही हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष विशाल सिंह, महासचिव कुलदीप सिंह, ठा. धीर सिंह, नवीन चौधरी, मेहरबान, सतीश पुंडीर, जवाहर सिंह पुंडीर, राजवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, विनेश कुमार आदि मौजूद रहे।