फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Production stopped in Khara hydropower project due to strike

Saharanpur News: हड़ताल के चलते खारा जल विद्युत परियोजना में उत्पादन बंद

Fri, 17 Mar 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Production stopped in Khara hydropower project due to strike
प्रदर्शन करते खारा विद्युत परियोजना के कर्मचारी
बेहट/मिर्जापुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर खारा जल विद्युत परियोजना बादशाहीबाग में कार्यरत कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे विद्युत उत्पादन बंद हो गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को छोड़ कर खारा जल विद्युत परियोजना बादशाहीबाग में कार्यरत सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने परियोजना कॉलोनी परिसर में स्थित विद्युत परियोजना कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैनर लगाकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। विद्युत कर्मचारी खारा परियोजना के निजीकरण किए जाने के विरोध, पुरानी पेंशन बहाली लागू किए जाने, कैशलेस चिकित्सा, पदोन्नति किए जाने, ठेकेदारी प्रथा खत्म कर नई भर्तियां किए जाने आदि मांगों को लागू करने के लिए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

समिति संयोजक इंजीनियर सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि संगठन के आह्वान पर की गई हड़ताल का असर बिजली उत्पादन पर भी पड़ा है। खारा जल विद्युत परियोजना में लगी तीन मशीनों से प्रतिदिन 72 मेगा वॉट बिजली उत्पादन होता था, लेकिन बृहस्पतिवार को एक मशीन में ब्रेक डाउन आने एवं एक मशीन के बंद होने से 24 मेगावॉट ही बिजली उत्पादन हो पाया है, जबकि शुक्रवार को उत्पादन बिल्कुल बंद रहा। उन्होंने बताया कि उनकी हड़ताल 19 मार्च तक रहेगी। हड़ताल में अनिल वालिया सह संयोजक, विवेक सिंह, अभिजीत श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, मो अहतेशाम परवेज, अविनाश सिंह, अनिल सिंह, बिपिन सिंह, अभिषेक सिंह, बलजीत सिंह, शिव कुमार गौतम, रिंकू सिंह, दुर्वेश कुमार व संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed