फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Problems of workers and farmers should be removed

श्रमिक और किसानों की समस्याएं दूर कराई जाएं

Wed, 18 Nov 2020 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Problems of workers and farmers should be removed
श्रमिक और किसानों की समस्याएं दूर कराई जाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर श्रमिकों और किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
बुधवार को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि 44 श्रम कानूनों को खत्म करके बनाई गई मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता (लेबर कोड) का निर्णय वापस लिया जाए। किसान विरोधी कानून वापस लिया जाए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू की जाएं। न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपये घोषित हो और केंद्र व राज्य में एक समान वेतन दिया जाए। आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता व अन्य योजना कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। मनरेगा व निर्माण मजदूरों की पेंशन तीन हजार रुपए लागू की जाए। इसके अलावा भी कई मांगें की गई हैं। ज्ञापन भेजने वालों में राव दाउद खां, नवनीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, कुर्रत, सनोव्वर, फरहाना, सुलेमान, गुलफाम, मेलाराम मौर्य, अहसान, सत्यवती और कृपाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

- गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए
सहारनपुर। फंदपुरी में चौधरी राजकुमार प्रधान के आवास पर किसानों की बैठक हुई। उसमें किसान नेता चौधरी अतुल फंदपुरी ने कहा कि किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। मौजूदा पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। वहीं, जिले के किसानों का बकाया 312 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भी ब्याज सहित शीघ्र दिलाया जाए। साथ ही जनपद की कई वर्षों से बंद पड़ी बीड़वी एवं टोडरपुर चीनी मिलों को चलाया जाए। बैठक की अध्यक्षता चौधरी भोपाल सिंह एवं संचालन चौधरी धनपाल सिंह फंदपुरी ने किया। इस दौरान चौधरी रामधन सिंह, चौधरी राजकुमार प्रधान, चौधरी रणधीर सिंह, चौधरी धर्मेंद्र, चौधरी रणबीर, विनय, प्रदीप एडवोकेट, प्रदुमन चौधरी, आशीष साल्हापुर, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed