फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Problems of farmers first, later birthdays

पहले किसानों की समस्या, बाद में जन्मदिन

Wed, 09 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Problems of farmers first, later birthdays
पहले किसानों की समस्या, बाद में जन्मदिन
विज्ञापन

सहारनपुर। नए कृषि कानूनों लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन को देखते हुए पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर कांग्रेसी एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने देशभर में कार्यकताओं से अपील की थी कि वह उनका जन्मदिवस न मनाएं। उन्होंने कहा था कि जब देश का अन्नदाता ठिठुरती सर्द रातों सड़कों पर उतर कर देश की सरकार से न्याय की गुहार लगा रहा है और सरकार उनकी नहीं सुन रही है, तो हमारा पहला कर्तव्य है कि कांग्रेसी किसानों को न्याय दिलाएं। एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज समिति के सदस्य शशी वालिया, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने एक-दूसरे को सोनिया गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, लेकिन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, सतपाल बर्मन, बलराम सिंह, डाक्टर राजा फरीद, आरिफ खान, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, सैय्यद फाजिल हुसैन, अनस फरीदी, दिलशाद, नसीब खान, अनिल चौहान, महमूद समानी, तरुण वालिया, राकेश वर्मा, गौरव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed