फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prized gokash arrested in police encounter in Rampur Maniharan of Saharanpur

UP: सहारनपुर में धांय...धांय, मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी गोकश, दूसरा साथी चकमा देकर फरार

Fri, 05 Jan 2024 11:51 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पकड़े गए गोकश का एक साथी चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Prized gokash arrested in police encounter in Rampur Maniharan of Saharanpur
मुठभेड़ में गोकश घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारन पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात रामपुर मनिहारान पुलिस अंबाला देहरादून हाईवे के नीचे अंडरपास के नजदीक चेंकिग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति चुन्हैटी रोड की तरफ से ग्राम पहासू की तरफ जाने वाले रास्ते पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर वापस चुन्हैटी रोड की तरफ भागने लगे।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया गया तो घना कोहरा होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की।

वहीं, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश साजिद उर्फ काला पुत्र रियासत निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारन गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें: CCSU में धांय...धांय: फिर उड़ी इंतजामों की धज्जियां, गोल्डी के कब्जे से पिस्टल बरामद, सामने आई विवाद की वजह

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल और गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। साजिद रामपुर मनिहारान थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उस पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: बेचने के नाम पर बिल्डर ने 3.05 करोड़ हड़पे, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed