फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Private practitioners expressed their protest by tying a black band

निजी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 08 Dec 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Private practitioners expressed their protest by tying a black band
एलोपैथी में मिक्सोपैथी के खिलाफ है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
विज्ञापन

सहारनपुर। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) से जुड़े चिकित्सकों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर तथा दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर मिक्सोपैथी का विरोध किया। 11 दिसंबर को चिकित्सा सेवाएं बंद रखने का एलान किया गया।

मंगलवार को आईएमए भवन में इकट्ठा हुए चिकित्सकों ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए सांकेतिक धरना दिया। साथ ही बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर मिक्सोपैथी का विरोध किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह ने कहा कि आईएमए आयुर्वेद, होम्योपैथी या यूनानी पद्घति के खिलाफ नहीं है। मगर एलोपैथी में मिक्सोपैथी के जरूर खिलाफ है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी चिकित्सक बनने में दस वर्ष का समय लगता है। सरकार से मांग है कि मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाए। पीजी की भी सीटें बढ़ाई जाएं, जिससे ज्यादा से ज्यादा चिकित्सक समाज को मिल सकें। सचिव डॉ. कर्मवीर सिंह ने कहा कि मिक्सोपैथी के विरोध में 11 दिसंबर की प्रात: छह बजे से शाम छह बजे तक चिकित्सा सेवाएं बंद रखी जाएंगी। केवल इमरजेंसी सेवाएं और कोविड-19 सेवाएं ही खुली रहेंगी। सांकेतिक धरने में सचिव डॉ. विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद आदि चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed