{"_id":"5a3028164f1c1b86698c136f","slug":"principal-secretary-took-the-class-of-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने लगाई अफसरों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने लगाई अफसरों को लगाई फटकार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते प्रमुख सचिव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में प्रदेश के प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जनपद के नोडल अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली ना करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरेगी। पुलिस महकमा बेहतर पुलिसिंग से अपराधियों में खौफ पैदा करें।
मंगलवार को विकास भवन के सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव हेमंत राव ने फटकार लगाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करें। कोई भी अपराधी खुला ना घूम सके।
अवैध शराब पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। डीएम को निर्देश दिए कि जिला बदर अपराधियों के बारे में जानकारी एकत्र कर लेखपाल की मदद से रिपोर्ट तलब करें। जांच में यह भी जानकारी कराएं कि जिला बदर अपराधी अपने परिवार से चोरी छिपे मिलने तो नहीं आता है।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रति अपराधों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई कराएं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जाए। महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करने के आत्म सुरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम कराए जाएं। ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। डीएम पीके पांडेय ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि वे शासन के लक्ष्यों के अनुरूप आगामी माह में और बेहतर रिजल्ट देंगे। सीडीओ संजीव रंजन, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्या सागर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।