फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prime Minister has fulfilled the dreams of the people: Pathak

प्रधानमंत्री ने जनता के सपनों को किया साकार : पाठक

Thu, 28 Mar 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister has fulfilled the dreams of the people: Pathak
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सपनों को साकार किया। गरीबों सहित सर्व समाज का ध्यान रखा गया। अब नए भारत का निर्माण हुआ है। लोकसभा चुनाव में यूपी सहित देश में 400 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित खेमका सदन में प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा की नामांकन सभा में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। सर्व प्रथम उन्होंने मां शाकंभरी देवी और मां बाला सुंदरी की धरती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि हमने जो वायदे किए थे, उन सबको पूरा कर दिया है। मोदी सरकार ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड के जरिए पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार दिया। किसानों, महिलाओं, युवाओं, उद्यमियों, कारीगरों, गरीबों सहित सर्व समाज का बिना किसी भेदभाव के उत्थान किया। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। पूरी दुनिया में अयोध्या की नई पहचान बनी है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया और मुस्लिम समाज की बहनों को तीन तलाक की प्रताड़ना से मुक्ति दिलाई। इसी तरह नागरिक संशोधन कानून बनाया गया। इनके अलावा राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय सिंह, लोकसभा संयोजक ब्रिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष डाॅ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने भी विचार रखे। इस दौरान कांग्रेस नेता उमा भूषण और सपा नेता अर्जुन पंडित ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उमा भूषण तीन बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने हटवाए भाजपा के बोर्ड
कई जगहों पर शहर में लगे भाजपा के बोर्ड प्रशासन ने हटवाए हैं। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बोर्ड लगे थे, जिनमें आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा था। इसी के चलते प्रशासन ने इन बोर्ड को हटवा दिया। बताया जा रहा है कि किसी ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी। इसके बाद बोर्ड हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed