{"_id":"6064b1458ebc3ec4965b32d6","slug":"pressed-to-make-relationship-with-sister-in-law-also-gave-three-divorces-saharanpur-news-mrt5324171180","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली से संबंध बनाने का दबाव डाला, तीन तलाक भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली से संबंध बनाने का दबाव डाला, तीन तलाक भी दिया
विज्ञापन

बेहट। एक युवक ने अपनी साली के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया। जब पत्नी इसके लिए तैयार नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक दे दिया। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र की निवासी युवती की शादी दो साल पहले कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशा करता है। मां के देहांत की वजह से वह कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। उसका पति उसे लेने आया और उसकी छोटी बहन को भी साथ ले जाने का दबाव डालने लगा। आरोप लगाया कि पति उसकी बहन के साथ संबंध बनाना चाहता था। विरोध करने पर पति ने उसे और उसके पिता को पीटा। इसके बाद तीन तलाक देकर चला गया। पीड़िता तहरीर लेकर थाना मिर्जापुर पहुंची। थाना प्रभारी का कहना था कि आरोपों की जांच शुरू कर दी है। यदि घटना सही पाई जाती है तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।