फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Prepare Miyawaki Forest on six vacant plots of corporation

खाली पडे़ निगम के छह भूखंडों पर तैयार कराएं मियावाकी वन

Mon, 23 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Prepare Miyawaki Forest on six vacant plots of corporation
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने खाली पड़े निगम के छह भूखंडों पर भी मियावाकी वन तैयार कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग को निगम की संपत्तियों को चिह्नित करते हुए कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन

नगरायुक्त सोमवार को अपर नगरायुक्त राजेश यादव को साथ लेकर निगम कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग पहुंचकर राजस्व कर्मचारियों व लेखपालों को निगम की संपत्तियों को सूचीबद्ध करने तथा जिन संपत्तियों पर कब्जा है उन्हें कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। निगम सीमा के भीतर पार्कों, तालाबों व निगम की खाली पड़ी जमीनों की अलग अलग सूची बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध कब्जे हर हाल में हटाए जाएं और सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप अवैध कब्जे हटाने का काम युद्ध स्तर पर चलाना होगा। इसके बाद उन्होंने आईसीसीसी में जाकर स्क्रीन के जरिए शहर की यातायात व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

गंदगी देख भड़के नगरायुक्त
निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु कार्यालय के बाहर एक कोने में पान की पीक देख नगरायुक्त भड़क उठे। उन्होंने लिपिकों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पान की पीक करने वालों को चिह्नित कर उन्हें अवगत कराने को कहा। कहा कि जो भी व्यक्ति निगम को गंदा करेगा उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed