Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation of teaching and assessment from class 9th to 12th

कक्षा नौ से 12वीं तक के शिक्षण व मूल्यांकन का खाका तैयार

Fri, 21 Aug 2020 03:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Preparation of teaching and assessment from class 9th to 12th
सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल स्किल एवं ई-ज्ञानगंगा के माध्यम से नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के पठन-पाठन, मूल्यांकन और मॉनीटरिंग का खाका तैयार कर लिया गया है। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण भी होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि विद्यालयों का संचालन वर्चुअल स्कूल एवं ई-ज्ञानगंगा के रूप में किया जाएगा। इसके तहत समय सारणी के अनुसार कक्षावार, विषयवार शैक्षणिक वीडियो का प्रसारण ऑनलाइन किया जाएगा। प्रोजेक्ट ई-ज्ञानगंगा के अंतर्गत पठन-पाठन के लिए कक्षा और विषयवार लेक्चर्स, वीडियोज के माध्यम से पढ़ाए जाएंगे। वीडियो का प्रसारण निर्धारित समय सारणी के अनुसार दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयं प्रभा चैनल-22 पर प्रसारित किए जाएंगे। कक्षा दसवीं और 12वीं के लिए दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर अपराह्न एक बजे से दो बजे, दोपहर ढाई बजे से तीन बजे, अपराह्न साढ़े तीन बजे से पांच बजे, शाम साढ़े पांच बजे से शाम साढ़े छह बजे तक पढ़ाई चलेगी। कक्षा नौ और 11 के लिए स्वयं प्रभा चैनल पर पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे और शाम साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक पढ़ाई होगी।
विज्ञापन

छात्रों का मूल्यांकन
दूरदर्शन एवं स्वयं प्रभा के माध्यम से प्रत्येक माह के अंत में छात्रों के मूल्यांकन के लिए प्रश्न प्रसारित किए जाएंगे। छात्रों द्वारा प्रसारित प्रश्नों के उत्तर व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षकों को भेजे जाएंगे। जो विद्यार्थी व्हाट्सएप नहीं चलाते हैं उनके लिए ड्रॉप बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी। वह अपने उत्तर ड्रॉप बॉक्स में डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी मॉनीटरिंग
पढ़ाई की मॉनीटरिंग के लिए दस से 12 विद्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। प्रत्येक नोडल अधिकारी आवंटित विद्यालयों की समीक्षात्मक रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपेंगे। जनपद स्तर पर मॉनीटरिंग के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed