फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preparation for three thousand RTPCR tests daily in medical college

मेडिकल कालेज में प्रतिदिन तीन हजार आरटीपीसीआर टेस्ट करने की तैयारी

Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Preparation for three thousand RTPCR tests daily in medical college
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसके लिए जहां टेस्टिंग मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है, वहीं एडवांस में ही प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किया गया है, जिससे तत्काल ही आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज की बायोसेफ्टी लैब में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए जो मशीनें कार्य कर रही थी, उनकी क्षमता 12 सौ से 15 सौ टेस्ट प्रतिदिन करने की थी, लेकिन अब मशीनों की संख्या बढ़ा दी गई है तथा दो-तीन दिन में ही मुख्य टेस्टिंग मशीन तथा उनसे संबंधित सहायक मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट करने की क्षमता प्रतिदिन 3000 से अधिक हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि मरीज की जितनी जल्दी रिपोर्ट आएगी उतनी जल्दी इलाज मिलेगा। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि समस्त प्रक्रिया मंगलवार तक संपन्न हो जाएगी जिसके बाद बायोसेफ्टी लैब में लगी मशीनें सुचारु रूप से कार्य करना शुरू कर देंगी। संवाद
विज्ञापन

जरूरत वाले रोगियों की हो रही डायलिसिस
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि कोविड वार्ड में भर्ती ऐसे गंभीर मरीज जिन्हें डायलिसिस की आवश्यकता है, उनकी डायलिसिस भी लगातार की जा रही है। ऐसे कई मरीजों को डायलिसिस करने के उपरांत कोविड वार्ड से छुट्टी दे दी गई और वे सकुशल स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। प्राचार्य ने बताया कि सहारनपुर स्थित आईटीसी कंपनी ने भी एक ऑक्सीजन प्लांट देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed