{"_id":"5dfd08048ebc3e8805378c46","slug":"prayers-offered-in-the-shadow-of-bayonets-saharanpur-news-mrt459770891","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में हुई जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीनों के साए में हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन
ोडवेज बस अडडे प्रदर्शन के दौरान रोडवेज बस अडडे पर फंसे रहे यात्री
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर में मुस्लिम समाज के विरोध प्रदर्शन से पहले शुक्रवार दोपहर जामा मस्जिद पर संगीनों के साये में जुमे की नमाज कराई गई। विरोध प्रदर्शन और हंगामे की आशंका को देखते हुए सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स, खुफिया विभाग की टीमें और आला अफसर चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद पर जुटने शुरू हो गए।
डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार के साथ ही क्राइम ब्रांच और खुफिया विभाग की टीमों सहित भारी सुरक्षा फोर्स मौके पर तैनात रही। डीएम और एसपी बाद में यहां से घंटाघर चौक और शहर के अन्य क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए चले गए।
घंटाघर पर भारी विरोध प्रदर्शन और जाम लगाने से पहले जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अफसर डटे रहे। जामा मस्जिद पर नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी तो मुस्लिम बुद्धिजीवियों के अलावा अन्य लोगों ने मस्जिद के सामने सड़क पर नमाजियों के लिए व्यवस्था कराई। उनके लिए चौक फव्वारा, शहीद गंज की ओर जगह छोड़कर नमाज की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया। इस दौरान पार्षद मंसूर बदर, शहजाद मलिक, सईद सिद्दीकी सहित अन्य लोगों ने शांति से प्रदर्शन की अपील की।
जामा मस्जिद पर ही ज्ञापन देने के लिए नहीं हुए तैयार
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार सहित अन्य अफसरों ने जामा मस्जिद पर ही ज्ञापन लेकर प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की मगर वे नहीं माने और जुलूस के साथ रोष जताते हुए घंटाघर तक पहुंच गए। इसी के चलते अफसरों को भीड़ को शांत कराने में ज्यादा समय लग गया।

जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर तैनात भारी सुरक्षाबल तैनात- फोटो : SAHARANPUR

जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर तैनात सुरक्षाबल- फोटो : SAHARANPUR

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से प्रदर्शन करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR