फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pradhan has been in jail for nine days, administration has not seized his powers

Saharanpur News: नौ दिन से जेल में बंद प्रधान, प्रशासन ने सीज नहीं किए अधिकार

Sat, 14 Sep 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pradhan has been in jail for nine days, administration has not seized his powers
सहारनपुर। विकासखंड रामपुर मनिहारन क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पिछले नौ दिन से जिला कारागार में बंद है, लेकिन जिला पंचायत राज विभाग और जिला प्रशासन ने प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज नहीं किए। यहां तक कि ग्राम पंचायत निधि खाते से भुगतान के लिए बनवाया डिजिटल सिग्नेचर भी चालू है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अंबेहटाचांद में विशाल उर्फ छोटू राणा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन के बाद से वह ग्राम पंचायत के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। चार सितंबर को एक आपराधिक मामले में न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। अदालत आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया था। तब से प्रधान जिला कारागार में बंद हैं। इसकी जानकारी ब्लॉक से लेकर पंचायत राज विभाग तक को हैं, लेकिन इसके बाद भी नियम विरुद्ध ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार अब तक सीज नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमानुसार ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार जेल जाते ही तत्काल प्रभाव से सीज होने चाहिए थे, लेकिन नौ दिन बीतने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में भुगतान के लिए ग्राम प्रधान को जारी किया डीएससी भी अब तक बंद नहीं हो सका है। इसका भी भुगतान के लिए दुरुपयोग किए जाने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

----
ग्राम प्रधान के मामले में जांच बैठा दी गई है। वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करने की कार्रवाई शुरू दी गई है। जल्द प्रधान के अधिकार सीज होंगे।
-सुमित महाजन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed