{"_id":"69cd6f87fb3d22fb0b0fcf6c","slug":"power-supply-to-nine-villages-remained-cut-off-for-ten-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172556-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दस घंटे तक बंद पड़ी रही नौ गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दस घंटे तक बंद पड़ी रही नौ गांवों की बिजली आपूर्ति
Thu, 02 Apr 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत उपकेंद्र बेहट से जुड़े नौगांवा ग्राम समूह के गांवों की आपूर्ति दस घंटे तक बंद पड़ी रही। इससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
रात करीब 10 बजे विद्युत लाइन में खराबी आने से अलीपुरा, रजापुर, चक अबाबाकरपुर, समशपुर, अबाबाकरपुर, काशीपुर, हसनपुर और बेगपुर गांवों की बिजली अचानक बंद हो गई। इसके चलते घरों में लगे फ्रिज, टीवी, पंखे समेत सभी विद्युत उपकरण बंद हो गए। हालांकि अभी गर्मी कम ही है, लेकिन रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे फाल्ट ठीक होने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। बेहट बिजलीघर से आने वाली लगभग 15 किलोमीटर लंबी लाइन घने आम के बागों से होकर गुजरती है, जहां अक्सर पेड़ों की टहनियां गिरने से फाल्ट हो जाता है। हल्की बारिश या हवा चलने पर भी लाइन बाधित होना आम बात बन गई है।
स्थानीय लोगों असलम प्रधान, इकराम अहमद प्रधान, सलेकचंद, दिनेश गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, मंजीत चौहान, अनुज चौहान, अकबर मलिक आदि का कहना है कि शायद ही कोई सप्ताह ऐसा होता हो जब लाइन में खराबी न आती हो। फाल्ट ठीक करने में भी घंटों लग जाते हैं। इससे सुबह से शाम तक बिजली बाधित रहती है।