फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power line broken, appliances blown in more than 100 houses

विद्युत लाइन टूटी, 100 से ज्यादा घरों में फुंके उपकरण

Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power line broken, appliances blown in more than 100 houses
सहारनपुर। गांव हकीमपुरा में विद्युत लाइन टूटकर गिरने पर गांव में करंट फैल गया और अफरातफरी मच गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों को करंट लगा, जिनमें से एक महिला को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, करंट लगने से तीन कुत्तों की मौत हुई, साथ ही 100 ज्यादा घरों में विद्युत उपकरण फुुंक गए। ग्रामीणों विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम पांच बजे हुई। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गई। करंट की चपेट में आकर पिंकी पत्नी अनिल, आजाद, मन्नु, आदित्य, आनंद सहित एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। इनमें से पिंकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करंट से लगने से गांव में घूम रहे तीन कुत्तों की मौत हो गई। 100 से ज्यादा घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज, विद्युत मीटर फुंक गए।
विज्ञापन

हादसे के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि कुछ देर बाद विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, नहीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी। सूचना पर हकीकपुरा फीडर से विद्युत निगम के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण रजनीश, अनिल, सन्नी का आरोप है कि विद्युत निगम को कई बार पत्र देकर जर्जर लाइन हटवाए जाने की मांग कर चुके हैं। क्योंकि, काफी समय से हादसे का खतरा बना था, लेकिन समस्या पर समाधान नहीं किया गया। विद्युत निगम की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बत्ती हुई गुल
एचटी लाइन टूटने की वजह से बेहट रोड स्थित गांव हकीमपुरा सहित आसपास के इलाके बिजली गुल गई, जिस वजह से गर्मी में ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा। देर शाम तक भी विद्युत निगम के कर्मचारी लाइन को ठीक नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed