फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Poor's 'Ujjwala' Unclaimed

गरीबों की ‘उज्ज्वला’ हो गई लावारिस

Sun, 14 Aug 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
गरीबों की उज्ज्वला लावारिस हो गई है। जिले के किसी भी सरकारी विभाग के पास उज्ज्वला योजना का न कोई रिकार्ड है और न ही कोई जानकारी है। पूर्ति विभाग ने भी इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार किया है। गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों पर ही इस योजना को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा गरीबों के घर में भी गैस का चूल्हा जलवाने के लिए उज्ज्वला योजना चलाई जा रही है। जिसके लिए जिले से भी हजारों लोगों ने सब्सिडी छोड़ दी है। लेकिन इस योजना की मानीटरिंग करने वाला जिले में कोई विभाग नहीं है।
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना के तहत किसको लाभ दिया जा रहा है, पात्र है अथवा नहीं, इससे किसी को कोई लेनादेना नहीं है। लगातार शिकायतें आ रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई के लिए जिम्मेदारी ही लेने को तैयार नहीं है। यहां तक कि पूर्ति विभाग के पास भी इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको कनेक्शन दिए जा रहे हैं और वह पात्र है भी अथवा नहीं। इसकी जवाबदेही भी किसी अधिकारी की यहां नहीं रह गई है। गैस कंपनियों ने ही अपने हिसाब से अपने लोगों को इसके लिए छोड़ रखा है। गैस एजेंसियां अपनी ही ओर से कनेक्शन जारी कर रहीं हैं। कनेक्शन लोगों के पास पहुंच रहा है अथवा नहीं, किसी को कुछ नहीं पता।

पूर्ति विभाग के नियंत्रण से बाहर ः जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज सिंह यादव का कहना है कि गैस एजेंसियों को ही उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन वितरण के अधिकार दिए गए हैं। उनके पास इसका कोई आंकड़ा नहीं है। यह उनके नियंत्रण से बाहर है।

केंद्र सरकार से ही आ रही है पात्रों की सूची ः गौरव गैस एजेंसी के संचालक विनोद कुमार तेजियान का कहना है कि भारत सरकार से ही उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन देने के लिए सूची भेजी जा रही है। चाहे उसमें अमीर हों या गरीब हों। उन्हें इससे कोई लेना देना नहीं है। वह तो सिर्फ इतना देखते हैं कि जिसका सूची में नाम है, उसके पास पहले से तो कोई गैस कनेक्शन नहीं है। सिर्फ महिला के नाम से ही कनेेक्शन दिया जा रहा है। गैस कंपनी के अधिकारी ही मानीटरिंग कर रहे हैं।


सांसद की देखरेख में बंटेंगे कनेक्शन
उज्ज्वला योजना के तहत अब गैस कनेक्शनों का वितरण सांसद की देखरेख में किया जाएगा। अभी तक गैस एजेंसियों द्वारा स्वयं ही गैस कनेेक्शन दिए जा रहे थे। जिस कारण लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी। नए जारी आदेशों के अनुसार सांसद अथवा सांसद प्रतिनिधि कनेक्शन वितरण पर नजर रखेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed