फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Polling parties left for polling stations

मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left for polling stations
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज बृहस्पतिवार को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को जनपद के सभी 11 विकासखंडों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए मतपेटियों के साथ ही अन्य सभी जरूरी सामग्री भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले के सभी 11 विकास खंडों से 3283 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कार्मिक शामिल किए गए। इसके अलावा 328 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
पंचायत चुनाव में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। जो भी मतदाता शाम छह बजे तक मतदान केंद्र परिसर में पहुंच जाएगा वह मतदान करेगा। मतदान केंद्र के परिसर में पहुंचने पर मतदाता को पीठासीन अधिकारी पर्ची दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे पहचान पत्र के विकल्प
मतदाता के पास पहचान पत्र नहीं होने पर वोट डालने के लिए 17 विकल्प दिए गए हैं। इनमें से किसी एक को भी दिखाकर मतदान किया जा सकता है। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य, केंद्र, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकाय, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त पहचान पत्र। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक। फोटोयुक्त सम्पत्ति अभिलेख, फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, दिव्यांग प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राशन कार्ड, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र शामिल हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग का हुआ उल्लंघन
पोलिंग पार्टियों के मतदान सामग्री लेने से लेकर रवाना होने तक सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ। बलियाखेडी विकास खंड में मतदान सामग्री लेने आए कई मतदानकर्मियों में कहासुनी हो गई। जिसे पुलिस कर्मियों ने आकर शांत करा दिया।
- कहीं गड़बड़ी हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत
कंट्रोल रूम --- 0132-2720655
मोबाइल नंबर ---- 7518024001
पुलिस लाईन ---- 7500883377
पुलिस लाईन ---- 7500332277
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed