फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police will not leave if there is a ruckus

Saharanpur News: हुड़दंग किया तो नहीं छोड़ेगी पुलिस

Fri, 30 Dec 2022 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police will not leave if there is a ruckus
सहारनपुर। नव वर्ष के आगमन पर सड़कों व गली-मोहल्लों में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी और कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी गश्त करेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। महानगर में हर वर्ष 31 दिसंबर की रात 12 बजते ही युवाओं की टोलियां सड़कों पर हुड़दंग करती नजर आती हैं और घंटाघर पर ऐसे युवा एकत्र हो जाते है। इसके अलावा होटलों, रेस्टोरेंट, पार्कों में देर रात तक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, लेकिन इस बार हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसको लेकर एसएसपी ने थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों, बीट के सिपाहियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस गश्त करेगी।
विज्ञापन

--------------
एसएसपी ने दिए यह निर्देश
-- देर रात तक ट्रैफिक पुलिस भी रहेगी मुस्तैद
-- नो एंट्री का समय बढ़ाकर रात एक बजे किया
-- मुख्य मार्गों व चौराहों पर लगे कैमरों से रहेगी नजर
-- कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी हर घंटे की प्रत्येक थाना प्रभारी से अपडेट लेंगे
-- एंटी रोमिया स्कवाड की टीमें रात एक बजे तक भ्रमण करेंगी
-- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी
-- होटलों व ढाबों की पुलिस चेकिंग करेगी
-- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर होगी कार्रवाई
-- संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed