फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police under disclosure tension before CM's visit

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भाजपा के दो नेताओं की हत्याओं से पुलिस की फजीहत

Sun, 13 Oct 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police under disclosure tension before CM's visit
जिला को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के घर के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : DEVBAND
सीएम के दौरे से पहले खुलासे की टेंशन में पुलिस
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 18 अक्तूबर के दौरे से पहले भाजपा के दो नेताओं की हत्या ने पुलिस के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। शनिवार को जब एसएसपी दिनेश कुमार देवबंद पहुंचे तो लोगों ने न सिर्फ आक्रोश जताया, बल्कि खुलकर प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री के सामने लोग विरोध न कर दें, इसको लेकर अधिकारी सतर्क हैं। वे इस कोशिश में हैं कि कम से कम एक हत्याकांड का खुलासा तो 18 से पहले कर दें। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस पर लखनऊ से भी जल्द और सही खुलासे का दबाव बनाया जा रहा है।
एक दर्जन टीमें खुलासे की कोशिश में जुटीं
देवबंद। पुलिस की एक दर्जन टीमें हत्याओं के खुलासे में जुटी हैं। इन टीमों में स्वाट, सर्विलांस, डॉग स्क्वायड के अलावा देवबंद थाना पुलिस भी शामिल है। देवबंद में तैनात रह चुके पुराने दरोगाओं को भी बुलाया गया है। उनकी अलग-अलग टीमें बनाकर उत्तराखंड, दिल्ली, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ भेजी गईं हैं। उत्तराखंड के नारसन, रुड़की और मंगलौर में बदमाशों की सुरागकशी की जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के घरों के आसपास पुलिस तैनात
देवबंद। भाजपा के दो नेताओं की हत्या के बाद अन्य नेताओं में भी दहशत बनी हुई है। कुछ चर्चित भाजपा नेताओं के घरों के आसपास पुलिस को तैनात कर दिया गया है। मृतकों के परिवार वालों को भी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इसके अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर हाईवे, सुभाष चौक, मंगलौर रोड आदि मार्गों पर बदमाशों की तलाश में वाहन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed