फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police recruitment exam will be held at 47 centers

Saharanpur News: 47 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 90 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Tue, 13 Feb 2024 11:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at 47 centers
सहारनपुर। जनपद में 17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा सीसीटीवी के निगरानी में होगी। इसके लिए जिले में 47 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 90432 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए छह जोनल, 16 सेंक्टर और 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। प्रशासन परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने के लिए तमाम कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा की हर पाली में 22608 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे चलेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा अवधि के दौरान फोटो स्टेट,साइबर कैफे, स्टेशनरी आदि की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर इलैक्ट्रोनिक्स गैजेट्स ले जाने की मनाही होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को इसको लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये बनाए गए परीक्षा केंद्र

अभिनव इंटर काॅलेज, अमर शहीद इंटर काॅलेज, अमर शहीद मेमोरियल गर्ल्स इंटर काॅलेज, आरसी पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या इंटर काॅलेज मटिया महल, इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर काॅलेज, इस्लामिया इंटर काॅलेज, एसएएम इंटर काॅलेज, केसीसीपी आर्य कन्या इंटर काॅलेज, गुरुनानक इंटर काॅलेज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर काॅलेज, जया पब्लिक इंटर काॅलेज, जेवी जैन इंटर काॅलेज, जेबी हिंदू कन्या इंटर काॅलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, दयावती मार्डन इंटर काॅलेज, बीएचएस इंटर काॅलेज, बीडी बाजोरिया इंटर काॅलेज आदि पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed