फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police personnel dance to the beat of drum

ढ़ोल की थाप पर थिरके पुलिस कर्मी

Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police personnel dance to the beat of drum
पुलिस लाइन में होली पर नाचते पुलिस कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पुलिस कर्मियों ने शनिवार को तिल्हैंडी पर जमकर होली खेली। महानगर के सभी थानों के साथ ही एसएसपी के आवास और पुलिस लाइन में भी जमकर अबीर, गुलाल उड़ा और डीजे व ढोल की थाप पर पुलिस कर्मी नाचते नजर आए। पुलिस कर्मियों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

होली पर्व पर शनिवार का दिन पुलिस कर्मियों का रहा। उन्होंने जमकर अबीर, गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को होली के रंग लगाकर होली की बधाई दी। महानगर के सभी थानों और चौकियों में भी जमकर होली खेली गई। एसएसपी के आवास पर भी सुबह होली खेली गई। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों की होली के लिए अधिकारियों ने बड़ा आयोजन रखा। यहां जमकर अबीर, गुलाल उड़ा और डीजे की थाप पर नाचते हुए पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर किया। पुलिस लाइन में स्पेशल बुलाई गई फायर बिग्रेड की गाड़ी से भी ढोल की थाप पर नाच रहे पुलिस कर्मियों को पानी की बौछारों से सराबोर किया गया। हालांकि दोपहर बाद जब देवबंद में एसआई के हृदयघात से निधन की खबर आई तो होली के कार्यक्रम को रद्द क र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed