फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police Operation Commander during the festive lift

त्योहारी सीजन में पुलिस चलाएगी ऑपरेशन कमांडर

Tue, 27 Sep 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police Operation Commander during the festive lift
police
सहारनपुर में त्योहारी सीजन में खुराफातियों और अवांछनीय तत्वों से निपटने के लिए पुलिस अब पूरी तरह से मुस्तैद है। नवरात्र और दशहरे को लेकर एसएसपी ने एक्शन प्लान तैयार किया है और इसे ऑपरेशन कमांडर नाम दिया गया है।
विज्ञापन


खुराफातियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं और हाल ही में बनाए गए विशेष पुलिस अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। नियुक्त किए गए एसपीओ क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी पुलिस के साथ शेयर करेंगे।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में चलने वाले ऑपरेशन कमांडर की सीधी मॉनिटरिंग एसएसपी करेंगे। नवरात्र में मंदिरों में बढ़ने वाली भीड़ का ध्यान रखते हुए वहां भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र शुरू होने के पहले एसएसपी ने शहर की सुरक्षा का पुख्ता प्लान तैयार किया है। इसमें शहर के भीड़भाड़ वाली जगहों को चिन्हित किया गया है और वहां पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा शहर में संवेदशील, अति संवदेनशील इलाकों की सूची तैयार की है। माना जा रहा है कि बाजारों में भीड़ बढ़ने की वजह से चेन स्नेेचर और इस तरह के खुराफाती सक्रिय होंगे, ऐसे में पुलिस ने उन जगहों पर फैंटम की तैनाती की है।

आपको बता दें कि एसएसपी मनोज तिवारी ने सहारनपुर की कमान संभालने के साथ ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के प्रयोग किए। इसमें हाल ही में नियुक्त किए गए एसपीओ भी थाना पुलिस के साथ सक्रिय कर त्योहारी सीजन में खुराफातियों से निपटने में उनकी मदद ली जाएगी।


नवरात्र में मंदिरों में भीड़ बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में मंदिरों में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। मंदिरों के बाहर पुलिस तैनाती के साथ ही अंदर सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रहेंगे। जो मंदिरों के अंदर किसी भी तरह के अवांछनीय तत्वों से निपटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed