फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police new year started with good work

गुडवर्क के साथ शुरू हुआ पुलिस का नया साल

Sun, 02 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police new year started with good work
सहारनपुर। नव वर्ष 2022 की शुरूआत पुलिस ने गुडवर्क के साथ की है। कोतवाली नगर और कोतवाली गंगोह में दो बड़े मामले पकड़े गए। वहीं, गागलहेड़ी में एक टॉप-10 अपराधी को दबोचा गया। इसी तरह जिले के सभी 21 थानों पुलिस ने वांछित, वांटेड, शराब व मादक पदार्थों के तस्करों और मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इन मामलों में 20 से अधिक आरोपी दबोचे गए हैं।
विज्ञापन

तस्करी की 102 पेटी शराब के साथ पांच दबोचे
एसपी सिटी राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोतवाली गंगोह पुलिस ने गांव मानपुर-सिकंदरपुर मार्ग से चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो कार रुकवाकर तलाशी ली। कार से 102 पेटी हरियाणा मार्का देसी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार किए आरोपियों में रोबिन पुत्र ओमकार निवासी ग्राम उदयपुर थाना झिंझाना जनपद शामली, कुलदीप पुत्र सुंदर लाल निवासी गांव मंगलोरा थाना मधुबन जिला करनाल हरियाणा, इस्तकार पुत्र जहूर, रविंद्र पुत्र रणधीर निवासी गांव सिकंदरपुर, अनिल पुत्र मनवीर निवासी गांव उमरपुर शामिल हैं। आरोपी सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में सप्लाई करने के लिए शराब लेकर आए थे।
विज्ञापन

लोन हड़पने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों से 24 लाख का लोन लेकर हड़पने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जोगेंद्र पुत्र विशंभर निवासी गांव खैरपुर थाना सरसावा, साजिद पुत्र अख्तर निवासी दाबकी गुर्जर कोतवाली देहात, प्रमोद कुमार पुत्र पाल्ला निवासी गांव छिदबना कोतवाली रामपुर मनिहारान, फुरकान पुत्र बुंदू निवासी हशमत कॉलोनी कोतवाली मंडी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नौ फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इसके अलावा बैंक से लोन लेने से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात तैयार कर अपने फोटो लगाते है, जिसके बाद बैंक में आवेदन कर लोन प्राप्त कर लेते थे। आरोपी लोगों को झांसे में लेकर उनकी संपत्ति के दस्तावेज प्राप्त कर बैंक लगाकर ऋण लेते थे। इसी तरह थाना कुतुबशेर पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला सहित दो आरोपी पकड़े थे। डेढ़ माह पूर्व नगर कोतवाली पुलिस ने इसी गिरोह 10 आरोपियों को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरा गया टॉप-10 आरोपी
थाना गागलहेड़ी पुलिस ने टॉप-10 आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर नफीस उर्फ काला पुत्र अय्यूब निवासी गांव सय्यदमाजरा कोतवाली गागलहेड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ गागलहेड़ी सहित कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शनिवार को जिले भर में अनेक मामलों में कई आरोपी पकड़े गए हैं। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं।----------आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed