{"_id":"6920b6acce9da2416e099294","slug":"police-launched-special-verification-campaign-collected-information-about-people-living-on-rent-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-163436-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस ने चलाया विशेष सत्यापन अभियान, किराये पर रहने वालों की जुटाई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस ने चलाया विशेष सत्यापन अभियान, किराये पर रहने वालों की जुटाई जानकारी
Sat, 22 Nov 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। दिल्ली धमाके के बाद से पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार को पुलिस ने नगर में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इसके तहत एसपी देहात सागर जैन ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न इलाकों में किराये के मकानों में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। साथ ही उनके दस्तावेजों की गहनता से जांच की।
विशेष सत्यापन अभियान के तहत एसपी देहात सागर जैन ने स्थानीय अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में किराये के मकान लेकर रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान परिवार के साथ रहने वाले दूसरे राज्यों के नागरिकों, मदरसा छात्रों और घरेलू सहायकों से पूछताछ करते हुए उनके सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की। इसके साथ ही मकान मालिकों से किरायेदारों से संबंधित आईडी प्रूफ, किरायानामा, पिछला पता और मोबाइल नंबरों के बारे में जानकारी जुटाई।
एसपी देहात सागर जैन ने लोगों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए मकान मालिकों एवं नागरिकों को सत्यापन प्रक्रिया के महत्व के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी व गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सीओ अभितेष सिंह, इंस्पेक्टर अमर पाल शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।