फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police had to be called for distribution of urea

खाद लेने के लिए समिति पर मची आपाधापी

Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police had to be called for distribution of urea
बड़गांव (सहारनपुर)। यूरिया खाद की किल्लत के चलते किसान सेवा सहकारी समिति मौरा व महेशपुर में अधिक संख्या में पहुंचे किसानों को देखकर समिति कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। वितरण व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

समय से पहले अच्छी बरसात के चलते किसान यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। शनिवार को बड़गांव क्षेत्र के महेशपुर व जड़ौदापांड़ा स्थित किसान सहकारी समिति मौरा पर यूरिया खाद लेने के लिए सुबह से ही आपाधापी रही। अत्यधिक संख्या में समिति पर जमा हुए किसानों को देखकर कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। इसके चलते कर्मचारियों ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस ने किसानों की भीड़ को लाइन में लगवाकर यूरिया का वितरण शुरू कराया। जड़ौदापांड़ा के किसान पवन, आदेश, विश्वास, राजेंद्र फौजी, अरविंद आदि का कहना है कि प्रति किसान को एक आधार कार्ड पर तीन तीन बैग यूरिया के दिए जा रहे हैं, जिसमें किसान अपने खेतों में पूर्ति नहीं कर पा रहा है। उधर मौरा समिति के सचिव योगेश कुमार का कहना है कि ज्यादा भीड़ के कारण पुलिस बुलानी पड़ी थी। प्रत्येक किसान को तीन-तीन यूरिया बैग का वितरण किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed