फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Fallout of the ₹17 crore counterfeit note case at the Saharanpur PNB currency chest reaches Meerut

यूपी: सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ के जाली नोट मामले की आंच मेरठ पहुंची, हेड ऑफिस में जांच

Wed, 02 Sep 2026 11:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 02 Sep 2026 11:51 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के पीएनबी हेड ऑफिस में बुधवार को आला अधिकारी पहुंचे। दिन भर मुख्य द्वार बंद रहा। शाम तक जांच चलती रही। यहां अधिकारी किसी से मिले भी नहीं। मुख्यालय पर आने वाले लोगों पर भी निगरानी रही।

विज्ञापन
UP: Fallout of the ₹17 crore counterfeit note case at the Saharanpur PNB currency chest reaches Meerut
पीएनबी मेरठ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। इस मामले में बुधवार को मेरठ बाईपास स्थित वेदव्यासपुरी के पीएनबी हेड ऑफिस का मुख्य द्वार बंद कर शाम तक विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। इस दौरान ज्यादातर अधिकारियों ने किसी से भी मिलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

 

पूरे मामले में अधिकारियों ने चुप्पी साथ रखी है। मुख्यालय में आने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पीएनबी हेड ऑफिस की शाखा में सुबह ही जांच शुरू हो गई। इस संबंध में पंजाब नेशनल बैंक के जीएम अजय कुमार टिबरेवाल के कार्यालय ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इन्कार कर दिया।  अलबत्ता उनके पीए सचिन बिश्नोई का कहना था कि सहारनपुर से संबंधित जांच की सभी जानकारी सहारनपुर से ही दी जा सकती है। मेरठ स्थित हेड ऑफिस के पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएनबी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक जिले की चेस्ट में ढाई करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ तक की रकम हो सकती है। ऐसे में सहारनपुर की चेस्ट से जुड़े मामले की जांच का दायरा बड़ा होने के कारण इसके लंबे समय तक चलने की संभावना जताई जा रही है। जांच में मेरठ ही नहीं, दिल्ली सहित अन्य जिलों के अधिकारी अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

ये भी देखें...
मेरठ: सरकारी राशन का गबन, कंप्यूटर ऑपरेटर ने 56 बार किया अपने आधार कार्ड का दुरुपयोग, गिरफ्तार किया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed