फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police criminal record of candidates Khangalegi

पुलिस खंगालेगी प्रत्याशियों का आपराधिक रिकार्ड

Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police criminal record of candidates Khangalegi
पुलिस - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में  विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वालों ने अपने शपथ पत्र में अपने आपराधिक रिकार्ड की भी जानकारी दी है। कुछ ने अपने आपराधिक रिकार्ड तथा वर्तमान में चल रहे मुकदमों का ब्योरा शपथ पत्र में दिया है,
विज्ञापन


जबकि कुछ ने अपने ऊपर कोई मुकदमा नहीं होने की बात कही है। मगर निर्वाचन में लगी टीम इसे मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में नामांकन करने वालों का आपराधिक रिकार्ड जानने के लिए एसएसपी को उनका डाटा भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


आपराधिक रिकार्ड वाले तथा दागी लोग चुनाव जीतकर विधान सभा और संसद में पहुंचते रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति सजायाफ्ता है तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता।

नामांकन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले शपथ पत्र में नामांकन करने वाले की आय और व्यय का ब्यौरा होने के साथ ही आपराधिक रिकार्ड का कॉलम भी भरवाया जाता है। वर्तमान एक विधायक पर क्रिमनल एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है, जिसका जिक्र उन्होंने अपने शपथ पत्र में किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके अलावा कई नामांकन करने वालों पर भी मुकदमे चल रहे हैं। मगर अनेक नामांकनकर्ताओं ने इसका जिक्र नहीं किया है। ऐसे में सभी का ब्यौरा एसएसपी कार्यालय भेजा जा रहा है।


एसडीएम रामबिलास यादव ने बताया कि इसका मकसद नामांकन करने वालों का असल आपराधिक इतिहास जानना है, जिससे कोई सजायाफ्ता व्यक्ति जीतकर विधान सभा न पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed