फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught four miscreants riding car after encounter

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार सवार चार बदमाश पकड़े

Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police caught four miscreants riding car after encounter
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार सवार चार बदमाश पकड़े
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। शनिवार की रात थाना बिहारीगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद शिवालिक पहाड़ियों के बीच लाल पुल के पास कार सवार चार बदमाशों को हथियारों सहित धर दबोचा। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश देहरादून में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात साढ़े 11 बजे मुखबिर से बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार कुछ बदमाश देहरादून में डकैती की वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इसके बाद एसओ मनोज चौधरी की अगुवाई वाली टीम ने दून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आई एक कार सवारों ने पुलिस को देख पीछे मोड़ने का प्रयास किया लेकिन सड़क संकरी होने के कारण वे भाग नहीं सके। इसी दौरान पुलिस टीम उन तक पहुंच गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कार सवार चारों बदमाशों को धर दबोचा। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचा, दो कारतूस, एक फर्जी नंबर की एसेंट कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

बदमाश कोपिल पुत्र कंवर पाल, सुंदर पुत्र ब्रह्मपाल निवासीगण ग्राम दयालपुर परीक्षितगढ़ मेरठ, गौरव पुत्र तारा कुमार निवासी गांव खाटकी तना थाना फलावदा और बंटी पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी ग्राम पिलोना थाना फलावदा परीक्षितगढ़ मेरठ के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed