फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught cow after being shot during encounter

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने पर पकड़ा गोकश

Mon, 05 Jan 2026 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police caught cow after being shot during encounter
मिर्जापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया गोकश। श्रोत-पुलिस
मिर्जापुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गोकशी एवं अन्य कई मुकदमों में वांछित चल रहे आरोपी हसीन उर्फ साहिल निवासी मिर्जापुर को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। घायल गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सीओ बेहट एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह टीम के साथ कासमपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें टॉर्च दिखाकर रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें हसीन पैर में गोली लगने पर घायल होकर गिर पड़ा। हसीन के खिलाफ गोकशी, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट के डेढ़ दर्जन से भी अधिक केस दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि मौके से भागे बदमाश के साथी की तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed