फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrested four accused in the case of cow slaughter in Saharanpur

Saharanpur: गोकशी मामले में वांछित चार आरोपी गिरफ्तार, उपकरण हुए बरामद, ये था पूरा मामला

Fri, 18 Aug 2023 06:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Aug 2023 06:28 PM IST
सार

Saharanpur News : गोकशी की घटना में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से गोकशी के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Police arrested four accused in the case of cow slaughter in Saharanpur
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में बेहट में गोकशी की घटना में वांछित चल रहे चार आरोपियों को बेहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से गोकशी करने के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

विज्ञापन


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आठ अगस्त की रात में गांव शेखपुरा में गोकशी की घटना हुई थी। घटना में शामिल मुंतजिर पुत्र सत्तार, मुकीम पुत्र दिलशाद, नफीस पुत्र अफजाल, अताउर्रहमान पुत्र इकबाल, बुद्धन पुत्र रसीद, इरशाद उर्फ सादा पुत्र शरीफ, अमजद पुत्र सुल्तान सभी निवासी गांव शेखपुरा व फरमान पुत्र बुद्धू निवासी गांव जसमौर पठानपुरा के खिलाफ 13 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार की रात मुंतजीर, मुकीम, नफीस व अताउर्रहमान को कांसेपुर से शेखपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य चार आरोपी मौके से भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कुल्हाड़ी, तीन छुरे, एक लकड़ी का गट्टा, तीन रस्से व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें: ISI के खौफनाक इरादे: दंगों की आग से बच गया देश, जिहाद फैलाने की थी तैयारी, जानें- पाकिस्तान क्यों जाता था कलीम

सस्ते मांस के लिए की गोकशी
एसपी देहात ने बताया कि आठ अगस्त को आरोपी नफीस के पिता अफजाल की मृत्यु हो गई थी। नफीस को नौ अगस्त को अंतिम संस्कार के बाद रिश्तेदारों के लिए खाना बनवाना था। इसके लिए नफीस ने अपने चचेरे भाई अताउर्रहमान से सस्ते मीट का इंतजाम करने के लिए कहा। आठ अगस्त की रात्रि में इन सभी आरोपियों ने मिलकर योजना बनाई और गांव के ही बुद्धन के घेर में गोकशी कर मांस निकालकर नफीस के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए रिश्तेदारों के लिए बनाए गए खाने में उसका प्रयोग किया। गोकशी के बाद आरोपियों ने गोवंश के अवशेष (खाल व हड्डी) को बोरे में भरकर बरामद मोटरसाइकिल पर ले जाकर गांव के तालाब के पास डाल दिए थे।

यह भी पढ़ें: हथियार तस्करों के राज: पूछताछ में उगला ऐसा सच, सुनकर चौंक गए बड़े अफसर, जानें- मेरठ-पंजाब का क्या कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed